Doubtnut Promotions Sticky

प्रक्कथन : लेग्यूम जड़ ग्रन्थि में नाइट्रोजन स्थिरीकारक बैक्टीरिया ग्रन्थियों की ऑक्सीजन रिक्तीकृत कोशिकाओं में जीवित रहते हैं।
कारण : लैग्हीमोग्लोबिन ग्रन्थिल कोशिकाओं से ऑक्सीजन को पूर्णतः हटा देता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही है तथा तर्क , अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही है लेकिन तर्क , अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है , लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


नाइट्रोजिनेस वह एन्जाइम है जो फलीदार पौधों की जड ग्रन्थियों के अन्दर राइजोबियम बैक्टीरिया द्वारा नाइट्रोजन के स्थिरीकरण के लिये उत्तरदायी है। ऑक्सीजन की उपस्थिति में यह एन्जाइम नष्ट होने लगता है और नाइट्रोजन स्थिरीकरण रूक जाता है परन्तु ग्रन्थियों की यूकैरियॉटिक कोशिकाएँ वायवीय रूप से श्वसन करती रहती हैं, इसलिये ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऑक्सीजन का सही संतुलन लेग्हीमोग्लोबिन नामक ऑक्सीजन स्केवेन्जर प्रोटीन द्वारा बनाए रखा जाता है। यह ऑक्सीजन स्तर को इतना बनाये रखता है जिससे कोशिकीय श्वसन हो सके इसलिये कोशिकाएँ मरती नहीं हैं और यह अतिरिक्त ऑक्सीजन को निष्कासित करके नाइट्रोजिनेस एन्जाइम की सही कार्यात्मकता के लिये अवायवीय वातावरण बनाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions