Doubtnut Promotions Sticky

एक प्रोटॉन विरामावस्था में रखा गया है। इसके क्षेत्र में एक अन्य धन आवेशयुक्त कण, इससे d दूरी पर विराम अवस्था में ही विमुक्त किया जाता है। दो प्रयोगों पर विचार कीजिए- पहला वह जिसमें दूसरा आवेशित कण भी प्रोटॉन ही है और दूसरा वह जिसमें दूसरा धन आवेशित कण पॉजिट्रॉन है। समान समय t में दोनों गतिमान कणों पर किया गया कार्य -

A

समान है क्योंकि इन दो प्रयोगों में एक ही बल नियम लागू होता है

B

पॉजिट्रॉन के प्रकरण में कम होता है क्योंकि पॉजिट्रॉन अधिक तीव्र गति से प्रतिकर्षित होता है और उस पर बल कम हो जाता है

C

पॉजिट्रॉन के प्रकरण में अधिक होता है क्योंकि पॉजिट्रॉन अधिक दूरी तक प्रतिकर्षित होता है

D

उतना ही होता है जितना आवेशित कण द्वारा स्थिर प्रोटॉन पर किया गया कार्य

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


दो प्रोटॉनों के बीच बल = एक प्रोटॉन व एक पॉजिट्रॉन के बीच बल पॉजिट्रॉन प्रोटॉन की तुलना में हल्का है, यह प्रोटॉन की तुलना में अधिक दुरी तक गति करता है |
अत: किया गया कार्य = बल × दुरी
इसलिए समान समय t में पॉजिट्रॉन की स्थिति में किया गया कार्य प्रोटॉन की स्थिति में किए गए कार्य से अधिक होगा |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions