Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य में 'ABO' रक्त समूह क्या दर्शाता है ?

A

अपूर्ण प्रभाविता

B

सह-प्रभाविता

C

बहुयुग्मविकल्पता

D

(b) व (c) दोनों।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


मनुष्य में ABO रक्त समूह तंत्र सह-प्रभाविता और बहयुग्मविकल्पता का एक उदाहरण है। सह-प्रभाविता एक प्रक्रिया है जिसमें वे अलील्स जो प्रभावी अप्रभावी संबंध नहीं दर्शाते हैं, जब एक साथ उपस्थित होते हैं तो स्वयं को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने में सक्षम होते हैं।
एक जीन के एक से अधिक वैकल्पिक स्वरूप जो समान बिंदुपथ पर उपस्थित होते हैं बहुयुग्मविकल्पी कहलाते हैं और इन अलील्स की वंशागति की प्रक्रिया को मल्टीपल अलीलिज्म कहते हैं। मनुष्य में छ: जीनोटाइप्स और चार रक्त समूह फीनोटाइप्स - A, B, AB व O होते हैं। रक्त समूह को दो प्रकार के एन्टीजन्स - A व B, जो लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर पाये जाते हैं, द्वारा निर्धारित किया जाता है। एन्टीजन की उपस्थिति, अनुपस्थिति और प्रकार पता तीन इमम्यूनोजन अलील्स IA,IB और IO द्वारा लगाते हैं। IA एन्टीजन A बनाता है, IB एन्टीजन B जबकि अलील i(IO)अप्रभावी है और कोई एन्टीजन नहीं बनाता है। दोनों IAIB, i पर प्रभावी होते हैं परन्तु एक दूसरे पर नहीं। जब दोनों IAIB एक व्यक्ति में उपस्थित होते हैं तब दोनों अलील्स अभिव्यक्त होकर एन्टीजन्स A व B बनाते हैं। इस प्रकार के अलील्स जो एक-दूसरे की उपस्थिति में भी अभिव्यक्त हो सकते हैं, उन्हें सह-प्रभावी कहते हैं। ABO रक्त समूह, 9वें गुणसूत्र पर स्थित जीन I(L भी कहते हैं), जिसके तीन मल्टीपल अलील्स होते हैं, द्वारा नियंत्रित होते हैं। रक्त समूह के तीनों अलील में से कोई दो एक व्यक्ति में पाये जाते हैं। ये समूह मेंडेलियन वंशागति को दर्शाते हैं। एक गुणसूत्र पर जीन्स के भौतिक रूप से जुड़ने और पुनर्योजन द्वारा अजनक जीन संयोजन बनते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions