Doubtnut Promotions Sticky

मधुमक्खियों में, मादाएं (i) होती हैं और इनमें (ii)–– गुणसूत्र होते हैं और नर (iii)––– होते हैं, जिनमें (iv)–– गुणसूत्र होते हैं।
मधुमक्खियों में, मादाएं ul((i)) होती हैं और इनमें ul((ii)) गुणसूत्र होते हैं और नर ul((iii)) होते हैं, जिनमें ul((iv)) गुणसूत्र होते हैं।

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


मधुमक्खियों में लिंग निर्धारण, किसी मधुमक्खी विशेष को प्राप्त गुणसूत्रों के सेट की संख्या पर आधारित होता है। एक शुक्राणु और एक अण्डे के संलयन से बनी संतति एक मादा (रानी या श्रमिक) के रूप में विकसित होती है और एक अनिषेचित अण्डा पार्थेनोजेनेसिस द्वारा एक नर के रूप में विकसित होता हैं। इसका अर्थ यह है कि नर में एक मादा की तुलना में गुणसूत्रों की संख्या आधी होती है। मादाएं द्विगुणित होती हैं और उनमें 32 गुणसूत्र होते हैं और नर अगुणित होते हैं अर्थात् उनमें 16 गुणसूत्र . होते हैं। इसे अगुणित- द्विगुणित लिंग निर्धारण तंत्र कहते हैं तथा इसके विशेष लक्षण होते हैं जैसे नर, शुक्राणुओं को माइटोसिस द्वारा उत्पन्न करते हैं। उनके पिता नहीं होते हैं इसलिये उनके पुत्र नहीं हो सकते परन्तु उनके दादा होते हैं और उनके पोते हो सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions