Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: मिराबिलिस जलापा पौधे की F 2 पीढ़ी में गुलाबी रंग के फूल प्राप्त होते हैं।
तर्क: इसका कारण यह है कि एक जनकीय फूल के सफेद रंग के अलील को प्रबल लाल रंग के अलील द्वारा दबा दिया जाता है |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


मिराबिलिस जलापा (फोर ओ क्लॉक) में, शुद्ध अवस्था में दो प्रकार के रंगों के फूल पाये जाते हैं, लाल व सफेद। जब इन दो प्रकार के पौधों का क्रॉस कराया जाता है, तो F 1 पीढ़ी के संकरों या पौधों के फूलों का रंग गुलाबी होता है। जब इनका सेल्फ क्रॉस कराया जाता है, तो F 2 पीढ़ी के पौधे तीन प्रकार के होते हैं-लाल, गुलाबी और सफेद फूल वाले तथा इनका अनुपात 1:2:1 होता है। गुलाबी रंग, सफेद (अप्रभावी) के ऊपर लाल (प्रभावी) रंग की अपूर्ण (Incomplete) प्रभाविता के कारण प्रकट होता है। इसलिये, गुलाबी रंग, लाल व सफेद से विभेदित रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions