Doubtnut Promotions Sticky

राज्य प्रशासन में मुख्यमंत्री की भूमिका की विवेचना कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

मुख्यमंत्री राज्य के बहुमत दल का नेता होता है। वह राज्य के प्रशासन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री को निम्न शक्तियाँ प्राप्त मंत्रिपरिषद का निर्माण- मुख्यमंत्री का मुख्य कार्य अपने मंत्रिपरिषद का निर्माण करना होता है। मुख्यमंत्री मंत्रियों का चयन कर सूची राज्यपाल को देता है, जिसे राज्यपाल स्वीकार कर लेता है। मंत्रियों के चयन में मुख्यमंत्री बहुत कुछ सीमा तक अपने विवेक के अनुसार कार्य करता है। मंत्रियों के कार्य का बँटवारा- मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद के अपने सहयोगियों के बीच विभागों का बँटवारा करता मंत्रिमंडल का कार्य संचालन- मुख्यमंत्री ही मंत्रिमंडल की बैठकें बुलाता है तथा उनकी अध्यक्षता करता है। । बैठक के लिए ऐजेंडा या कार्यसूची मुख्यमंत्री द्वारा ही तैयार की जाती है। मंत्रिमंडल की समस्त कार्यवाही मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार होती है। मंत्रिपरिषद और राज्यपाल के बीच संबंध स्थापित- कर्ता-संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री पर भार है कि मंत्रिपरिषद और राज्यपाल के बीच संपर्क स्थापित करे। वह मंत्रिमंडल के निर्णयों की सूचना राज्यपाल को देता विधानसभा का नेता- मुख्यमंत्री सदन का नेता होता है। विधानसभा के नेता के रूप में उसे कानून-निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थिति प्राप्त होती है और बहुत कुछ सीमा तक कानून-निर्माण कार्य उसकी इच्छानुसार ही संपन्न होता है। विधानसभा के नेता के रूप में वह राज्यपाल को विधानसभा भंग करने का परामर्श भी दे सकता है।

|