Doubtnut Promotions Sticky

प्रक्कथन : कोशिका विभाजन की G1 तथा G2 प्रावस्था में DNA संश्लेषण पाया जाता है।
कारण : G1 तथा G2 अवस्था के दौरान DNA घटक दुगने हो जाते हैं।

A

प्रक्कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण प्रक्कथन का सही स्पष्टीकरण देता है

B

प्रक्कथन और कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण प्रक्कथन का सही स्पष्टीकरण नही देता है

C

प्रक्कथन सही है किन्तु कारण गलत है

D

प्रक्कथन और कारण दोनों गलत हैं

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


DNA का संश्लेषण केवल S अवस्था के दौरान इण्टरफेज के एक सीमित भाग में पाया जाता है। जो कि इण्टरफेज (G1 G2) के दो गेप समय या अवस्था द्वारा अग्रगमन तथा अनुसरित होता है, जिसमें कि DNA का संश्लेषण नहीं पाया जाता है। G1 अवस्था माइटोसिस की अंतिम तथा DNA संश्लेषण की प्रारंभिक अवस्था के बीच पायी जाती है। S प्रावस्था DNA संश्लेषण की होती है तथा G2अवस्था DNA संश्लेषण की अंतिम तथा माइटोसिस की प्रारंभिक अवस्था के बीच अन्तराल की अवस्था होती है। वास्तविक डिप्लोइड कोशिका (2C) में उपस्थित DNA की मात्रा G2 के दौरान कोशिका में दोगुनी (4C) होती है माइटोसिस के बाद पुत्री कोशिकाएँ दुबारा G1 प्रावस्था में प्रवेश करती हैं तथा DNA की मात्रा (2C) के समान होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions