Doubtnut Promotions Sticky

नेपाल में जन संघर्ष के प्रमुख कारण क्या थे?

Text Solution
Verified by Experts

नेपाल में लोकतंत्रा के लिए आंदोलन:सन् 2006 के अप्रेल माह में नेपाल में एक विलक्षण जल आंदोलन उठ खड़ा हुआ। नेपाल लोकतंत्रा की 'तीसरी लहर के देशो में एक है जहाँ लोकतंत्रा 1990 के दशक में कायम हुआ है, यद्यपि राजा औपचारिक रूप से राज्य का प्रधान बना रहा लेकिन वास्तविक सत्ता का प्रयोग जनता के द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथों में था। आत्यंतिक राजतंत्रा से संवैधानिक राजतंत्रा के इस संक्रमण को राजा वीरेन्द्र ने स्वीकार कर लिया था लेकिन 2001 में शाही खानदान के एक रहस्यमय कत्लेआम में राजा वीरेन्द्र की हत्या हो गइ। नेपाल के नये राजा ज्ञानेन्द्र लोकतांत्रिक शासन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की अलोकप्रियता और कमजोरी का उन्होंने फायदा उठाया। फरवरी 2005 में राजा ज्ञानेन्द्र को तत्कालीन प्रधानमंत्री को अपदस्थ करके जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया। अप्रेल 2006 में जो आंदोलन उठ खड़ा हुआ उसका लक्ष्य शासन की बागडोर राजा के हाथ से लेकर दोबारा जनता के हाथों में सौंपना था। 21 अप्रेल के दिन आंदोलनकारियों की संख्या 3 से 5 लाख तक पहुँच गई और आंदोलनकारियों ने राजा को अल्टीमेटम दे दिया। राजा ने आधे-अधूरे मन से कुछ रियायत देने की घोषणा की जिसे आंदोलन नेताओं ने स्वीकार नहीं किया। नेता अपनी मांगों पर अडिग रहे कि संसद को बहाल किया जाये। सर्वदलीय सरकार बने तथा एक नयी संविधान-सभा का गठन हो।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions