Doubtnut Promotions Sticky

परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?

Text Solution
Verified by Experts

परिवहन अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परिवहन के कारण ही कच्चा माल कारखानों तक पहुँच पाता है और उत्पाद ग्राहकों तक पहुँच पाते हैं। किसी भी देश के विकास की दर वहाँ उत्पादित होने वाली वस्तुओं और सेवाओं तथा एक कोने से दूसरे कोने तक उनके आवगमन पर निर्भर करती है। इसलिए तेज विकास के लिए कुशल परिवहन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा, संचार की सहूलियत, जैसे टेलिफोन और इंटरनेट, से सूचना का आदान प्रदान सहजता से होता है। स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ने भारत की अर्थव्यवस्था को जीवंत बना दिया है। इससे हमारा जीवन और भी सुखमय हो गया है और इससे जिंदगी जीने के लिये जरूरी सुख सुविधाओं का विकास हुआ है। इन्हीं कारणों से परिवहन तथा संचार के साधन को किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहा जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions