Doubtnut Promotions Sticky

किसी धातु के तार के लिए प्रतिबल-विकृति ग्राफ चित्र 4 में दर्शाया गया है। धीरे-धीरे तार पर लगा भार कम करने पर तार वक्र EFO के अनुदिश अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौटता है। बिंदु B पर तार टूट जाता है।
(i) वक्र के किस बिंदु तक हुक के नियम का अनुपालन होता है?
(ii) वक्र का कौन-सा बिंदु तार की प्रत्यास्थता सीमा या नम्यता बिंदु को निरूपित करता है?
(iii) प्रतिबल-विकृति ग्राफ के प्रत्यास्थता एवं प्लास्टिक क्षेत्र कौन-से हैं, बताइए।
(iv) तार के ग्राफ पर दर्शाए बिंदु A के संगत प्रतिबल लगाने के बाद फिर धीरे-धीरे भार कम करने पर क्या होता है, समझाइए। विशेष रूप से बिंदुकित वक्र की व्याख्या कीजिए।
(v) प्रतिबल-विकृति ग्राफ के C से B के बीच के भाग के संबंध में क्या विलक्षण बात है? तार पर लगाए गए कितने प्रतिबल तक यह नहीं टूटता है?
किसी धातु के तार के लिए प्रतिबल-विकृति ग्राफ चित्र 4 में दर्शाया गया है। धीरे-धीरे तार पर लगा भार कम करने पर तार वक्र EFO के अनुदिश अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौटता है। बिंदु B पर तार टूट जाता है।   (i) वक्र के किस बिंदु तक हुक के नियम का अनुपालन होता है?   (ii) वक्र का कौन-सा बिंदु तार की प्रत्यास्थता सीमा या नम्यता बिंदु को निरूपित करता है?   (iii) प्रतिबल-विकृति ग्राफ के प्रत्यास्थता एवं प्लास्टिक क्षेत्र कौन-से हैं, बताइए।   (iv) तार के ग्राफ पर दर्शाए बिंदु A के संगत प्रतिबल लगाने के बाद फिर धीरे-धीरे भार कम करने पर क्या होता है, समझाइए। विशेष रूप से बिंदुकित वक्र की व्याख्या कीजिए।   (v) प्रतिबल-विकृति ग्राफ के C से B के बीच के भाग के संबंध में क्या विलक्षण बात है? तार पर लगाए गए कितने प्रतिबल तक यह नहीं टूटता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) बिन्दु P तक
(ii) बिन्दु E
(iii) प्रत्यास्थ क्षेत्र -0 से E
प्लास्टिक क्षेत्र - E से B
(iv) Pतक विकृति भार बढ़ाने से बढ़ती है और इसके अनुक्रमानुपाती होती है। P से आगे इसके मान में वृद्धि भार में वृद्धि से अधिक होती है। प्रत्यास्थता सीमा E पार होने पर यह वक्र को वापस पुनः अनुरेखित नहीं करता बल्कि भार हटाने पर बिन्दुकित रेखा AO. के अनुदिश वापस लौटता। बिन्दु 0. शून्य भार के संगत है और तार में एक स्थाई विकृति का निरुपण करता है।
(v) Cसे B तक तार पर से भार हटाने पर भी विकृति में वृद्धि होती है और B पर यह टूट जाता है। बिन्दु C के संगत प्रतिबल तक आरोपित करने पर तार नहीं टूटता।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions