Doubtnut Promotions Sticky

जड़ की ऊर्ध्वाधर काट में देखने पर निम्न क्षेत्रों को पुनः व्यवस्थित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए
A. मूल रोम क्षेत्र
B. मेरिस्टेम का क्षेत्र
C. मूलटोप क्षेत्र
D. परिपक्वन क्षेत्र
E. लम्बन क्षेत्र विकल्प :

A

C, B, E, A , D

B

A, B, C ,D, E

C

D, E, A ,C, B

D

E, D, C, B, A

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


एक प्रारूपिक जड़ में पाँच भाग होते हैं
:(i) मूलगोप , जड़ विभज्योतक को ढंके रखता है। मूलगोप की कोशिकाएं श्लेष्मा स्रावित करती है जो मृदा में जड़ के मार्ग का स्नेहन करता है। मूलगोप की कोशिकाओं में मण्ड के कण होते है जो गुरुत्वबोध में भाग लेते हैं। मूलगोप का कार्य मृदा कणों से मूल विभज्योतक की सुरक्षा करना होता है।
(ii) वृद्धि बिन्दु या विभज्योतकी क्षेत्र , मूलगोप और जड़ के आधारीय क्षेत्र के लिये नयी कोशिकाओं को उत्पन्न करता है। इसलिए, यह जड़ की वृद्धि हेतु आवश्यक होता है।
(iii) दीर्घीकरण क्षेत्र की कोशिकाएं नव निर्मित कोशिकाएं होती है जो विभाजन की क्षमता खो देती है। वे शीघ्रता से लम्बाई में बढ़ती हैं जिससे जड़ की लम्बाई बढ़ती है। बाह्य कोशिकाओं में मृदा से जल व खनिजों के अवशोषण की क्षमता होती है।
(iv) मूलरोम क्षेत्र भी विभेदन या परिपक्वन के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। सबसे अधिक जल का अवशोषण इसी क्षेत्र में होता है। इस क्षेत्र की बाहरी कोशिकाओं में से कुछ कोशिकाएं पार्श्व नलिकीय बाह्यवृद्धियाँ उत्पन्न करती हैं , जिन्हें मूलरोम कहते हैं, मूलरोम जल अवशोषण के लिये जड़ के सतही क्षेत्र में वृद्धि करते हैं।
(v) परिपक्व कोशिकाओं का क्षेत्र , बिना और किसी परिवर्तन के , जड़ों का पुंज ( झुण्ड ) बनाता है। इस क्षेत्र की सबसे बाहरी परत जड़ को जल अवशोषण में सहायता नहीं करती है क्योंकि यह मोती भित्ति या अप्रवेश्य कोशिकाओं की बनी होती है। इसका कार्य केवल पौधे को मृदा में स्थिर करने के लिये सहारा प्रदान करना होता है। पार्श्व जड़े भी इस क्षेत्र के अन्तः भाग से निकलती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions