Doubtnut Promotions Sticky

दो रेलगाड़ियाँ A व B दो समान्तर पटरियों पर 72 किमी/घण्टा की एकसमान चाल से एक ही दिशा में चल रही हैं। प्रत्येक गाड़ी 400 मी लम्बी है और गाड़ी B से आगे है। B का चालक A से आगे निकलना चाहता है तथा 1 मी//से 2 से त्वरित करता है।यदि 50 सेकण्ड के बाद B का गार्ड A के चालक से आगे हो जाता है तो दोनों के बीच आरम्भिक दूरी कितनी थी?

A

1250 मी

B

1350 मी

C

1450 मी

D

इनमें से कोई नहीं

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


प्रत्येक रेलगाड़ी की लम्बाई
l A = l B = 400 मी
दोनों रेलगाड़ियों के प्रारम्भिक वेग
U A = U B = 72 किमी/घण्टा
= 72 × 5 18 मी/से
1 किमी/घण्टा = 5 18 मी/से
= 20 मी/से
रेलगाड़ी A द्वारा 50 सेकण्ड में तय की गई दूरी
s A = U A × t
(क्योंकि अत्वरित गति के लिए, दूरी = चाल × समय)
s A = 20 × 50 = 1000 मी
रेलगाड़ी B द्वारा 50 सेकण्ड में तय की गई दूरी
s B = U B t + 1 2 a B t 2
(क्योंकि रेलगाड़ी B त्वरित गति कर रही है)
s B = 20 × 50 + 1 2 × 1 × ( 50 ) 2
= 1000 + 1250 = 2250 मी
दोनों रेलगाड़ियों के बीच की आरम्भिक दूरी
= s B - s A = 2250 - 1000 = 1250 मी
अन्य विधि
प्रारम्भ में दोनों रेलगाजियाँ समान चाल से चल रही हैं। ट्रेन B, 1 मी//से 2 के त्वरण से गतिमान होकर 50 सेकण्ड में ट्रेन A को पार करती है।
रेलगाड़ियों के बीच की आरम्भिक दूरी = रेलगाड़ी B द्वारा
50 सेकण्ड में 1 मी//से 2 त्वरण से तय की गई दूरी = u t + 1 2 a t 2
= 0 × 50 + 1 2 × 1 × ( 50 ) 2
( दोनों ट्रेनें एकसमान चाल से एक ही दिशा में गति कर रही हैं, अतः ट्रेन B की ट्रेन A के सापेक्ष चाल जब वह त्वरित गति प्रारम्भ करती है, शून्य ली जा सकती है।)
=1250 मी

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions