अभिकथनः गर्भावस्था के अन्त में यूटेरस के निरन्तर संकुचन से शिशु बाहर आता है।
तर्क: यूटेराइन संकुचन और ऑक्सीटोसिन के बीच प्रेरक रिफ्लेस के फलस्वरूप संकुचन कम होते हैं।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


गर्भावस्था के अन्त में यूटेरस के निरन्तर संकुचन के कारण प्रसव होता है। प्रसव एक जटिल न्यूरो-एण्डोक्राइन प्रक्रिया द्वारा प्रोत्साहित होता है। प्रसव के संकेत, पूर्ण विकसित फीटस और प्लेसेन्टा से प्रोत्साहित होते हैं जो फीटल इजेक्शन रिफलेक्स नामक धीमे यूटेराइन संकुचनों को प्रेरित करते हैं। यह माता की पिट्यूटरी से ऑक्सीटोसिन के स्रावण को प्रेरित करता है। ऑक्सीटोसिन, यूटेराइन पेशियों पर क्रिया कर मजबूत यूटेराइन संकुचनों को उत्पन्न करता है। जो बदले में आक्सीटोसिन के और स्रावण को प्रेरित करता है। इस प्रकार के प्रेरक रिफलेक्स जो यूटेराइन संकुचन और ऑक्सीटोसिन स्रावण के बीच होते हैं, के परिणामस्वरूप और मजबूत संकुचन उत्पन्न होते हैं।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions