Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प चुनिए।
कथन 1: लगभग सभी बैक्टीरिया में लिपोप्रोटीन युक्त प्लाज्मा झिल्ली होती है।
कथन 2 : आर्कीबैक्टीरिया एवं यूबैक्टीरिया की प्लाज्मा झिल्ली समान प्रकार के लिपिडों से बनी होती है।

A

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं तथा कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है।

B

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं, लेकिन कथन 2. कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है।

C

कथन 1 सही तथा कथन 2 गलत है।

D

कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


बैक्टीरियल प्लाज्मा झिल्ली या प्लाज्मालेमा की संचरना एक प्रारूपिक झिल्ली के सदृश होती है। यह विभिन्न प्रकार की प्रोटीन से युक्त फॉस्फोलिपिड द्विकसतह (एक्सट्रिन्सिक, इन्टीग्रल, ट्रांसमेम्ब्रेन) की बनी होती है। आर्कीबैक्टीरिया सर्वाधिक आद्य प्रोकैरियोट्स के समूह हैं जो अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना अस्तित्व बनाए रखने में समर्थ होते हैं । इनकी कोशिका झिल्ली यूबैक्टीरिया से भिन्न होती है तथा वे शाखित श्रृंखला वाले लिपिड्स के एक स्तर की उपस्थिति द्वारा विशिष्टीकृत होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions