Doubtnut Promotions Sticky

निम्न कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चुनाव कीजिए।
कथन 1: वाइरस जीवित कोशिका के बाहर अक्रिय क्रिस्टलीय संरचनाएं हैं।
कथन 2 : वाइरॉइड्स में एक सुस्पष्ट प्रोटीन आवरण होता है।

A

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं तथा कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या है।

B

कथन 1 व 2 दोनों सही हैं लेकिन कथन 2, कथन 1 की सही व्याख्या नहीं है।

C

कथन 1 सही तथा कथन 2 गलत है।

D

कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


वाइरस (लैटिन-विष) अकोशीय, संक्रामक तथा प्रोटीन आवरण के अंदर बंद एक न्यूक्लियोप्रोटीन तत्व है। यह अपने बहुगुणन के लिए किसी अन्य जीव की जीवित कोशिका की संश्लेषण मशीनरी का प्रयोग करता है। इस प्रक्रिया में वृद्धि एवं विभाजन शामिल नहीं होता है। इनमें अनुवांशिक पदार्थ के रूप में या तो RNA या फिर DNA होता है, किन्तु दोनों कभी नहीं। वाइरस अविकल्पी परजीवी है तथा होस्ट कोशा के बाहर अक्रिय रहता है। होस्ट के बाहर अक्रिय वाइरस को विरियोन कहते हैं। इसे क्रिस्टलीकृत एवं अनिश्चित काल तक संग्रहित किया जा सकता। है। जैवसंश्लेषण मशीनरी अनुपस्थित होती है। वाइरॉइड्स सूक्ष्मतम स्वप्रतिलिपीकरण करने वाले प्रोटीन आवरण रहित संक्रामक RNA कण हैं। ये अविकल्पी परजीवी होते हैं। ये केवल पौधों में ही रोग उत्पन्न करने के लिए जाने जाते हैं। उदाहरण- पोटैटो स्पिण्डल ट्यूबर रोग।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions