Doubtnut Promotions Sticky

निम्न में से कौन-सा कथन सजीवों की बाहरी उत्तेजना के प्रति प्रतिक्रिया के लिये सही है?

A

बाहरी वातावरणीय उद्दीपन भौतिक, रासायनिक या जैविक हो सकता है।

B

सभी जीव, प्रोकेरियोट्स से लेकर अधिकांश जटिल यूकरियोट्स तक सभी वातावरणीय उद्दीपन के लिए संवेदी होते हैं और प्रतिक्रिया करते हैं।

C

संचेतना और बाहरी उद्दीपन के लिए प्रतिक्रिया सजीवों का परिभाषित गुण है।

D

उपरोक्त सभी।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


जीव के शरीर भार में वृद्धि (कोशिका विभाजन द्वारा) और जीवों की संख्या में वृद्धि (प्रजनन द्वारा), वृद्धि के दो जुड़वां लक्षण माने जाते हैं। निर्जीव भी वृद्धि करते हैं और बहुत से सजीव प्रजनन करने योग्य नहीं होते हैं इसलिये, वृद्धि व प्रजनन को सजीवों का परिभाषित लक्षण नहीं माना जाता है। आद्य प्रोकेरीयोट्स से लेकर अति आधुनिक और जटिल यूकैरीयोट्स तक सभी जीव संवेदनशील और वातावरणीय कारकों के प्रति प्रतिक्रिया दर्शाने में समर्थ होते हैं। उच्च स्तरीय जन्तुओं में उद्दीपन संवेदी अंगों द्वारा संवेद ग्राहियों जैसे- आंख, कान, नाक आदि के माध्यम से ग्रहण होता है। पौधों में इस प्रकार के संवेदी अंग नहीं होते हैं। हालांकि वे बाह्य कारकों के लिये प्रतिक्रिया दर्शाते हैं, जैसे-प्रकाश, जल, ताप, प्रदूषण, अन्य जीव आदि। मानव में एक अन्य गुण, स्वचेतना (स्वयं के प्रति जागरुकता) होती है।
चेतना और उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया दर्शाना सजीवों के परिभाषित गुण कहे जाते हैं। हमारे शरीर में होने वाली समस्त रासायनिक क्रियाओं को उपापचय कहते हैं। निर्जीवों में उपापचय नहीं होता है। उपापचय की क्रियाएं एक कोशिका मुक्त स्वतंत्र-तंत्र में शरीर के बाहर दिखा कर समझाई जा सकती हैं। एक अलग उपापचय की क्रिया जो एक जीव के शरीर के बाहर एक परखनली में होती है, वह न तो सजीव है और न ही निर्जीव। कोशिकीय संरचना, सजीवों का एक परिभाषित गुण है, क्योंकि प्रत्येक जीव एक जटिल संरचना है जो एक या अधिक कोशिकाओं से बना होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions