Doubtnut Promotions Sticky

सी. लीनियस द्वारा 18वीं सदी में विकसित, वर्गीकरण की द्विपदनाम पद्धति में जीवों के वैज्ञानिक नाम का दूसरा शब्द दर्शाता है

A

जाति

B

वंश

C

रेस

D

फैमिली (कुल)।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


द्विपद नामकरण के कुछ महत्त्वपूर्ण नियम नीचे दिये गये हैं
(i) जैविक नाम या तो लैटिन भाषा से व्युत्पन्न हुए हैं या इनका लैटिनीकरण हुआ है।
(ii) जैविक नाम का पहला शब्द वंश, जबकि दूसरा शब्द जाति को दर्शाता है।
iii) एक जैविक नाम में दोनों शब्द जब हाथ से लिखे जाते हैं तो वे अलग-अलग रेखांकित कर दिए जाते हैं या तिरछे छापे जाते हैं, जो उनके लैटिन अस्तित्व को दर्शाता है।
(iv) वंश संकेत पद अंग्रेजी के बड़े अक्षर से शुरू होता है। जबकि जाति संकेत पद अंग्रेजी के छोटे अक्षर से शुरू होता है। इसे Homo sapiens (होमो सेपिएन्स), Pisum sativum (पाइसम सेटाइवम), Panthera tigris (पैंथेरा टाइग्रिस), Mangifera indica (मैंगीफेरा इंडिका) आदि जैसे उदाहरणों द्वारा समझाया जा सकता है।
(v) लेखक का नाम जाति संकेत पद के बाद लिखा जाता है, अर्थात् यह जैविक नाम के अन्त में संक्षेप रूप में लिखा जाता है, उदाहरण Mangifera indica Linn. इसका अर्थ है कि इस जाति का वर्णन सबसे पहले लीनियस ने किया था।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions