Doubtnut Promotions Sticky

वंश समान व संबधित _का एक समूह होता है।

A

वर्गों

B

संघों

C

जातियों

D

गणों

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


वंश, संबंधित जातियों का एक ऐसा समूह है जो एक-दूसरे से कुछ संबंधित लक्षणों में समान होते हैं। संबंधित लक्षण वह समान गुण हैं जो विभिन्न वर्गकों को अलग करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। एक वंश की सभी जातियों की उत्पत्ति एक ही पूर्वज से मानी जाती है। एक वंश की जातियां, एक संबंधित वंश की जातियों से एक या अधिक गुणों में भिन्न होती हैं। एक वंश के लिए यह आवश्यक नहीं है कि उसमें कई सारी जातियां हों। वह वंश जिसमें केवल एक ही जाति होती है, मोनोटाइपिक कहलाता है, जबकि वह वंश जिसमें कई जातियां होती हैं, पॉलीटाइपिक कहलाता है, उदाहरण-वंश सोलेनम में बड़ी संख्या में समीपस्थ संबंधित जातियां, जैसे-सोलेनम ट्यूबरोसम (आलू), सोलेनम मेलोनजीना (बैंगन), सोलेनम नाइग्रम (ब्लेक-नाइट-शेड) शामिल हैं। इसी तरह शेर (पैन्थेरा लियो), चीता (पैन्थेरा पारडस), बाघ (पैन्थेरा टाइगरिस) और जगुआर (पैन्थेरा ऑनका) बहुत निकटस्थ जातियां (बहुत से समान गुण) हैं और इन्हें वंश पैन्थेरा में रखा गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions