Doubtnut Promotions Sticky

अवास के मुख्य प्रकारों का वर्णन संक्षेप में कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सजीवों के आवास को दो भागों में बाँटा जा सकता है -
  • स्थल आवास

  • जलीय आवास
आइये इन्हे विस्तार से देखें -

स्थल आवास : स्थल में रहने वाले सजीव जंतु और पौधों के आवास को स्थल आवास कहते है। पृथ्वी पर बहुत से स्थल आवास है परन्तु वे सभी एक सामान नहीं होते। अतः अलग-अलग क्षेत्र के स्थल आवासों में भिन्नता पायी जाती है। वन, घास के मैदान, तटीय क्षेत्र, मरुस्थल और पर्वतीय क्षेत्र ये सभी स्थल आवास के उदाहरण है।

जलीय आवास : जल में रहने वाले सजीव जंतु एवं पेड़-पौधों के आवास को जलीय आवास कहते है। जैसे अलग-अलग क्षेत्र के स्थल आवास में भिन्नता पायी जाती है उसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों के जलीय आवासों में भी भिन्नता पायी जाती है। तालाब, नदी, दलदल, झील, समुद्र ये सभी जलीय आवास के उदाहरण है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions