Doubtnut Promotions Sticky

(B)काउंट कैमिली दे कावूर

Text Solution
Verified by Experts

इटली के एकीकरण में काउंट कैमिली दे कावूर एक अग्रणी माने जाते हैं। वह पिडमॉंट सार्डीनिया के प्राइम मिनिस्टर थे। वह न तो कोई क्रांतिकारी थे और न ही लोकतांत्रिक्। वह इटली के कई अन्य अभिजात वर्ग के लोगों की तरह धनी और सुशिक्षित थे। इतालवी भाषा के मुकाबले उनकी भी पकड़ फ्रेंच भाषा पर अधिक थी। उन्होंने फ्रांस के साथ एक कूटनीतिक गठबंधन किया और उसकी वजह से 1859 में ऑस्ट्रिया की सेना को हराने में सफल हुए थे। इस लड़ाई में नियमित सेना के अलावा ज्युसेपे गैरीबाल्डी के नेतृत्व में कई स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया था। 1860 में इन्होने दक्षिण इटली और दो सिसिली के राज पर धावा बोल दिया। वे स्थानीय किसानों का समर्थन जीत गये और इस तरह से स्पैनिश शासकों को उखाड़ फेकने में सफल हो गये। 1861 में विक्टर एमानुयेल को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया। कावूर उस एकीकृत इटली के प्राइम मिनिस्टर बन गये।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions