Doubtnut Promotions Sticky

जीन-चिकित्सा (gene therapy) क्या है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन-चिकित्सा में उन विधियों का सहारा लेते हैं जिनके द्धारा किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किए गए जीन दोषों में सुधार किया जा सकता है। रोग उपचार हेतु जोनों को व्यक्ति की कोशिकाओं या ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है। आनुवांशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार हेतु सामान्य जीन को व्यक्ति या भ्रूण में स्थानान्तरित करते हैं जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर उसके कार्यों को संपन्न करते हैं। जीन चिकित्सा का सर्वप्रथम प्रयोग वर्ष 1990 में एक चार वर्षीय बच्ची में एडीनोसीन डिएमीनेज की कमी को दूर करने के लिए किया गया था। यह एंजाइम प्रतिरक्षातंत्र के कार्य के लिए अति आवश्यक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions