Doubtnut Promotions Sticky

सहलग्नता किसे कहते हैं ? इसके कितने प्रकार होते हैं ? इसके महत्त्व का वर्णन करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

एक ही गुणसूत्र पर उपस्थित वे जीन अथवा ऐलील जो अर्द्धसूत्री विभाजन के समय एक-दूसरे से बिना पृथक हुए उसी स्थिति में पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानान्तरित होते रहते हैं, एक दूसरे से सहलग्न होते हैं। ऐसी घटना को सहलग्नता कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है
(a) प्रत्यक्ष लिंकेज-जो जीन पच्चास या इससे कम मैप युनिट्स की दूरी पर पाए जाते हैं, उनमें प्रत्यक्ष सहलग्नता होती है।
(b) परोक्ष लिंकेज-जो जीन पच्चास से अधिक मैप युनिट्स पर पाए जाते हैं उनमें परोक्ष सहलग्नता होती है। लिंकेज का महत्त्व-सहलग्नता के अध्ययन से गुणसूत्र में स्थित जीन्स की सही स्थिति तथा उनके बीच की दूरी का पता चलता है। पैतृक लक्षणों को एक साथ रखने में सहलग्नता सहायक होती है एवं संकर समुदाय में मूलजनक के लक्षणों को यह एक साथ रखने में सहायक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions