Doubtnut Promotions Sticky

अमीबीय पेचिश/दंत पेचिश तथा हैजा रोग के प्रमुख लक्षण, रोकथाम एवं नियंत्रण पर टिप्पणी लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अमीबीय पेचिश रोग एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नामक प्रोटोजोआ परजीवी द्धारा होता है। ये परजीवी मनुष्य की बड़ी आंत में पाया जाता है। परजीवी की इस अवस्था को ट्रोफोजाइट कहते हैं। यह त्रिविभाजन द्धारा पूर्व परिकोष्ठित अवस्था में परिवर्तित हो जाता है। प्रतिकूल परिस्थिति में यह चार केन्द्रकी कोष्ठित अवस्था में बदल जाता है जो संक्रमित अवस्था है। यह मल के साथ बाहर निकल जल या अन्य खाद्य पदार्थों द्धारा मनुष्यों के शरीर में प्रवेश कर आमाशय में आ जाता है। फिर आँत में पहुंचकर बहिःकोष्ठित होता है। फिर विभाजित होकर एक केन्द्रकी अमीबी बन जाते हैं। जो परिपक्व होकर ट्रोफोजायट के रूप में विकसित होकर अपना जीवन पूरा करते हैं। लक्षण : पेट दर्द तथा मल के साथ रक्तयुक्त म्यूकस आना पेचिश का प्रमुख लक्षण है। रोकथाम :
• संक्रमित जल / भोजन से मनुष्य को परहेज करना चाहिए।
• उचित सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता इस बीमारी की रोकथाम के लिए परम् आवश्यक है। नियंत्रण :
• रोगी को आराम करना चाहिए।
• दवा के रूप में एमेटीन (emetine) के साथ-साथ एंटीबायटिक्स (जैसे टेरामाइसिन, एरिथ्रोमाइसिन) का सेवन प्रभावकारी है।
हैजा (Cholera)-यह रोग विब्रियो कॉलेरा (vibrio cholera) नामक जीवाणु द्धारा होता है जो दूषित भोजन या पानी के साथ मनुष्य की छोटी आंत में प्रवेश कर संक्रमित करता है एवं एक विषाक्त पदार्थ का स्रावण करता है जिसके कारण बार-बार पैखाना तथा उल्टी होता है । इसे हैजा कहते हैं।
लक्षण (Symptoms): बारंबार पतला-पतला पैखाना के साथ-साथ उल्टी होना, कमज़ोरी व बेचैनी महसूस करना, मूत्र-त्याग की कमी, आँखों का अंदर घुसना इत्यादि बीमारी के प्रमुख लक्षण है।
नियंत्रण (Control) : इस बीमारी में शरीर से जल का क्षय प्रचुर मात्रा में हो जाता है। अतः रोगी को ORS या शर्करा-नमक का घोल समय-समय पर देना चाहिए। रोकथाम (Prevention): • पानी उबालकर फिर ठंढाकर छानकर एवं ढंककर रखना चाहिए। • जल का क्लोरोनीकरण भी किया जा सकता है। • रोकथाम के लिए हैजा का टीका लगवा लेना चाहिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions