Doubtnut Promotions Sticky

गुरुत्वीय त्वरण किसे कहते हैं ? इसके लिए एक व्यंजक प्राप्त करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गुरुत्वीय त्वरण- पृथ्वी के गुरुत्व बल के कारण किसी पिण्ड में उत्पन्न त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण कहते है। मानलिया कि m द्रव्यमान का पिण्ड पृथ्वी की सतह से h ऊँचाई पर अवस्थित है।
अतः गुरुत्वाकर्षण बल के चलते उस पिण्ड पर पृथ्वी की ओर लगता बल, F=G×M×m(R+h)2 (जहाँ M पृथ्वी का द्रव्यमान तथा R पृथ्वी की त्रिज्या है।)
उस स्थान पर पिण्ड का भार इस गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर होगा। इस भार के चलते माना कि पिण्ड में g त्वरण उत्पन्न होता है। इस g को हम गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं।
भार (W) = mg
भार = गुरुत्वाकर्षण बल
mg=G×M×m(R+h)2
g=G×M(R+h)2
पृथ्वी के सतह पर h = 0.
g=G×MR2
=6.6734×1011×6×1024(6.4×106)2=6.6734×6×101340.96×1012 6.6734×6×1040.96=400.440.96
=9.8m/s2
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions