Doubtnut Promotions Sticky

एक चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए की ध्वनि के स्त्रोत के निकट वायु में सम्पीडन तथा विरलन कैसे उत्पन्न होते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ध्वनि सबसे अधिक हवा के माध्यम में गमन करती है। कोई कंपित वस्तु जब आगे बढ़ती है, तो वो अपने सामने वाली हवा पर बल लगाकर उसे संपीड़ित करती है, जिससे कि उच्च दबाव का क्षेत्र बनता है। यह क्षेत्र संपीड़न (C) कहलाता (चित्र में) है। यह क्षेत्र कंपित वस्तु से दूर जाने लगता है।
ocr_image
तभी कंपित वस्तु पीछे की ओर हटती है, जिससे निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है। यह क्षेत्र विरलन (R) कहलाता है (चित्र में)। जैसे-जैसे वस्तु कंपित होती है, अर्थात् तीव्रता से आगे-पीछे हिलती है, वैसे-वैसे हवा में संपीड़नों और विरलनों की श्रृंखला बनती चली जाती है। इससे हवा में ध्वनि का संचरण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions