Doubtnut Promotions Sticky

जड़त्व किसे कहते हैं ? विराम जड़त्व एवं गतिज जड़त्व को उदाहरण के साथ समझाएँ।

Text Solution
Verified by Experts

वस्तुओं का वह गुण जिसके द्वारा वह अपनी एक समान वेग अथवा विराम की अवस्था को बनाए रखता है अथवा इसमें होने वाले किसी परिवर्तन को रोकता है, जड़त्व कहलाता है।
ये दो प्रकार के होते हैं- विराम जड़त्व तथा गतिज जड़त्व।
विराम जड़त्व- जिस गुण के कारण कोई पिण्ड विराम अवस्था में रहना चाहती है। उसे विराम जड़त्व कहते हैं।
प्रयोग- गिलास के ऊपर पोस्ट कार्ड को रखते हैं।
इसके ऊपर एक सिक्के को रखते हैं। ऊँगली से क्षैतिज दिशा में कार्ड को ठोकर मारते है। कार्ड आगे गिर जाता है और सिक्का गिलास में गिर जाता है
व्याख्या- बल लगाने से कार्ड गतिशील हो जाता है। विराम जड़त्व के चलते सिक्का विराम की अवस्था में ही रहना चाहता है। फलतः वह गिलास में गिर जाता है।
गतिज जड़त्व- जिस गुण के कारण कोई पिण्ड गति की अवस्था में रहना चाहता है उसे गतिज जड़त्व कहते हैं।
प्रयोग- चलती हुई बस जब एकाएक रुक जाती है तब यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं।
व्याख्या- बस के गतिशील होने से यात्री में भी गति उत्पन्न हो जाता है। बस के एकाएक रुकने से उसके शरीर का भाग जो बस के सम्पर्क में है रुक जाता है। लेकिन ऊपर वाला भाग गति जड़त्व के कारण गतिशील रहना चाहता है।
इस कारण ऊपर का भाग आगे की ओर झुक जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions