न्यूटन के तीसरे नियम को लिखें तथा साबित करें।

Text Solution
Verified by Experts

प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है तथा दोनों भिन्न-भिन्न पिण्डों पर कार्य करते हैं।
प्रयोग 1- दो कमानीदार तुला लेते हैं तथा एक को मेज से फंसा या बाँध देते है। दूसरी तुला के अंकुश को पहली तुला के अंकुश में फसाकर खींचते हैं तो हम देखते हैं कि प्रत्येक तुला का पाठ्यांक समान है। इससे साबित होता है कि क्रिया के बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है तथा दोनों भिन्न-भिन्न पिण्ड पर कार्य करता है।
प्रयोग 2- एक गेंद लेते हैं। उसे जोर से जमीन पर पटकते हैं। पटकने पर गेन्द जमीन पर क्रिया करता है तथा प्रतिक्रिया के फलस्वरूप गेंद ऊपर की ओर लौट आता है। यहाँ क्रिया प्रतिक्रिया बराबर और विपरीत दिशा में होती है।
प्रयोग 3- जब हम बन्दूक से गोली छोड़ते है तब गोली जिस संवेग से आगे की ओर बढ़ती है उसी संवेग से बन्दूक पीछे की ओर जाता है। यहाँ गोली आगे की ओर क्रिया-बल लगाती है जिसके कारण पीछे प्रतिक्रिया होती है जो क्रिया के बराबर और विपरीत होती है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions