Doubtnut Promotions Sticky

रदरफोर्ड का नाभिकीय सिद्धांत लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

रदरफोर्ड ने सोने के पत्तर पर α-कण का आधात कर परमाणु के बारे में। निम्नांकित निष्कर्ष निकाला जिसे रदरफोर्ड का नाभिकीय सिद्धांत कहते हैं।
(i) परमाणु गोलाकार होता है।
(ii) परमाणु का अधिकांश भाग खाली होता है।
(iii) परमाणु का संपूर्ण धन-आवेश एवं लगभग संपूर्ण द्रव्यमान परमाणु के केंद्र में केंद्रित रहता है जिसे नाभिक कहते हैं।
(iv) नाभिक का आयतन, परमाणु के कुल आयतन की तुलना में नगण्य होता है।
(v) परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रॉन (ऋण आवेश) की संख्या धन आविष्ट प्रोटॉन की संख्या के बराबर होता है। फलतः परमाणु उदासीन होता है।
(vi) इलेक्ट्रॉन, नाभिक के चारों ओर वृत्ताकार पथों में तीव्र वेग से परिक्रमा करते रहते है। इन पथों को कक्षा कहते हैं।
(vii) इलेक्ट्रॉन के वेग से उत्पन्न केंद्रापसारी बल, नाभिक और इलेक्ट्रॉन के बीच विद्युतीय आकर्षण बल को संतुलित करता है जिससे इलेक्ट्रॉन, नाभिक में नहीं गिरता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions