Doubtnut Promotions Sticky

किस तरह चेचक की बीमारी ने यूरोपीय लोगों के लिये अमेरिका में रास्ता आसान बना दिया?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

चेचक की बीमारी ने यूरोप के लोगों पर पहले ही आक्रमण किया था। इसलिये यूरोप के लोगों के शरीर में इस बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधन क्षमता विकसित हो चुकी थी। लेकिन तब तक अमेरिका दुनिया के अन्य भागों से अलग थलग था। इसलिये अमेरिकी लोगों के शरीर में चेचक से लड़ने के लिये प्रतिरोधन क्षमता विकसित नहीं हुई थी। जब यूरोप के लोग अमेरिका पहुँचे तो वे अपने साथ चेचक के जीवाणु भी ले गये। इससे अमेरिका के लोगों में चेचक की बीमारी फैलने लगी। इस बीमारी ने अमेरिका के कुछ भागों की पूरी आबादी साफ कर दी। इस तरह से यूरोपियन लोगों को अमेरिका पर आसानी से जीत हासिल हो गई।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न