Doubtnut Promotions Sticky

विमायें
सभी भौतिक राशियों को मूलभूत राशियों से व्युत्पन्न किया जा सकता है। किसी राशि को मूलभूत भौतिक राशियों में व्यक्त करने के लिये राशि को मूलभूत भौतिक राशियों की विभिन्न घातों के गुणनफल के रूप में व्यक्त किया जाता है। मूलभूत राशियों की घातों को राशि की उस मूलभूत राशि विमा कहते है। उदाहरण के लिए
बल = द्रव्यमान × त्वरण
= द्रव्यमान ×
= द्रव्यमान ×/
= द्रव्यमान लम्बाई × (समय)2
इस प्रकार बल विमा द्रव्यमान में 1, लम्बाई में 1 तथा समय में -2 है। उपरोक्त समीकरण इस प्रकार लिख सकते हैं, [बल] =MLT2 है। इस प्रकार भौतिक राशि के व्यंजक को मूलभूत राशियों के पदों में व्यक्त करना विमीय सूत्र कहलाता है। अतः बल का चिमीय सूत्र MLT2 है।
समांगता का सिद्धान्त (Principle of homogeneity)-दो राशियों को जोड़ा, घटाया या तुलना की जा सकती है। केवल यदि वे समान विमीय सूत्र रखते हैं। अतः वेग को बल में वैद्युत धारा को तापमान में जोड़ा या घटाया नहीं जा सकता। इस नियम को विमाओं में समांगता का सिद्धान्त (Principle of homogeneity) कहते हैं। यदि किसी पद में सभी विमऐं समान नहीं हो तो वह समीकरण सही नहीं होगी।
मानकों का रूपान्तरण (Conversion of Units)- विमाओं का उपयोग व्युत्पन्न भौतिक राशियों को एक मात्रक पद्धति से दूसरे मात्रक पद्धति में बदलने (रूपान्तरण) हेतु किया जाता है। एक उदाहरण लेते हैं। जब SI पद्धति उपयोग में लेते हैं। दाब का मात्रक 1 पास्कल है। मानिए कि लम्बाई हेतु 1cm, एकांक द्रव्यमान हेतु मात्रक 1g तथा एकांक समय हेतु मात्रक 1s का चयन करते हैं (इस पद्धति का अब भी व्यापक उपयोग है तथा CGS पद्धति कहलाती है)। दाब की इकाई इस पद्धति में भिन्न होगी। माना इसको 1 CGS दाब कहेंगे। अब कितना CGS दाब 1 पास्कल के बराबर होगा?
सबसे पहले दाब का विमीय सूत्र लिखते हैं।
P=FA
इस प्रकार, [P]=[F][A]=MLT2L2=ML1T2
अत:, 1 पास्कल =(1kg)(1m)1(1s)2
तथा 1 CGS दाब =(1g)(1cm)1(1s)2
अत:, 1 pascal1 CGS pressure=(1kg1g)(1m1cm)1(1s1s)2
(103)(102)1=10
or, 1 पास्कल = 10 CGS दाब,
p=at2bx:
p = दाब
x = दूरी
t = समय
ab की विमा ज्ञात करो :

A

[M2LT3]

B

[MT2]

C

[ML3T1]

D

[LT3]

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


a=[T2]
[p]=[T2]b[L]
b=[T2][L][MLT2L2]
ab=ML2T2L2=MT2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions