Doubtnut Promotions Sticky

एक किरण आरेख द्वारा संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में प्रतिबिंब का बनना समझाएँ एवं विशालन क्षमता का व्यंजक प्राप्त करें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (Compound Microscope)-इसमें दो उत्तल लेंस समाक्षीय रूप में व्यवस्थित होते हैं-वस्तु लेंस O तथा नेत्रिका E वस्तु AB को वस्तु लेंस O की प्रथम फोकस के ठीक बाहर रखा जाता है। इससे उल्टा एवं वास्तविक प्रतिबिम्ब .B. का बड़ा और आभासी प्रतिबिम्ब A"B" बनता है।
ocr_image
विशालन क्षमता (Magnifying Power) यदि AB को नेत्र की निकट बिंदु पर रखा जाय तो इसके द्वारा नेत्र पर दर्शन कोण α बनता है जिसका मान है
α=tanα=ABD
यदि अंतिम प्रतिबिंब A"B" द्वारा नेत्र पर आंतरित कोण β है तो
β=tanβ=tan|β|=A.B.|uE|
अनुपात β/α संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की विशालन क्षमता कहलाता है।
M=βα=A.B.ABD|uE|
अब (A.B.AB) है रेखीय विशालन m0 (अभिदृश्यक O का) :
m0=v0u0=A.B.AB
तब M=m0D|uE| .......(i)
दूरी |uE| का मान समायोजित किया जा सकता है। सामान्य समंजन (normal adjustment) वह है जिसमें प्रतिबिंब A"B" अनंत पर हो ।
इस स्थिति में |uE|=FE तथा प्राप्त न्यूनतम विशालन क्षमता होगी
Mmin=v0u0DFE .......(ii)
जब अंतिम प्रतिबिंब निकट बिंदु पर हो, vE=D तब
1D1|uE|=1fE1|uE|=1fE+1D
इसका उपयोग करने पर, समी. (i) से,
Mmax=v0u0(1+DfE) ......(iii)
इस स्थिति में mE=vEuE=D|uE|=(1+DfE)
अत: समीकरण (ii) का रूप होगा
Mmax=m0mE
अधिक विशालन क्षमता के लिए f0 एवं fe के मान छोटे होने चाहिए। (iv)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions