Doubtnut Promotions Sticky

बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ और हानियों की तुलना करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

बहुउद्देशीय परियोजना के लाभ 1.बॉंधों में एकत्रित जल का प्रयोग सिंचाई के लिये किया जाता है। 2.ये जल विद्युत ऊर्जा प्राप्ति का प्रमुख साधन है। 3.जल उपलब्धता के कारण जल की कमी वाले क्षेत्रों में फसलें उगायी जा सकती हैं। 4.घरेलू व औद्योगिक कार्यों में उपयोगी होता है। 5.बाढ़ नियंत्रण,मनोरंजन,यांत्रिक नौकायन,मत्स्य पालन व मृदा संरक्षण में सहायक हैं। बहुउद्देशीय परियोजना से हानि 1.नदियों का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध होने से तलछट बहाव कम हो जाता है। 2.अत्यधिक तलछट जलाशय की तली पर जमा हो जाता है। 3.इससे भूमि का निम्नीकरण होता है। 4.भूकंप की संभावना बढ़ जाती है। 5.किसी कारणवश बॉंध के टूटने पर बाढ़ आ जाना। जलजनित बीमारियॉं,प्रदूषण,वनों की कटाई,मृदा व वनस्पति का अपघटन हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न