Doubtnut Promotions Sticky

अनुवांशिकी की परिभाषा दीजिये। जीव विज्ञान की इस शाखा में मेंडल के क्या योगदान हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीव विज्ञान की वह विशेष शाखा जिसके अन्तर्गत आनुवंशिकता की सूक्ष्म क्रिया विधि, आनुवंशिकता के प्रभाव एवं आनुवंशिकता से सम्बन्धित परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी कहलाती है।
.ग्रेकर जॉन मंडल (1822-1884) ने जीव विज्ञान की इस शाखा आनुवंशिकी को अति महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। इसलिए उन्हें आनुवांशकी का जनक माना जाता है। उन्होंने मटर के दानों पर संकरण के तरह-तरह के प्रयोग किए थे और तीन नियमों को प्रतिपादित किया था-
(a) प्रभाबिता का नियम-संकरण में भाग लेने वाले पौधों का प्रभावी गुण प्रकट होता है और अप्रभावी गुण.छिप जाता है।
(ii) पृथक्करण का नियम - युग्मों की रचना के समय कारकों के जोड़े के कारण अलग-अलग हो जाते हैं। इन दोनों में से केवल एक युग्मक के पास पहुँचता है। दोनों कारक कभी भी एक. साथ युग्मक में नहीं जाते।
(ii) अपव्यूहन का नियम-जीव गुण के कारक एक दूसरे को प्रभावित किए बिना अपने आप उन्मुक्त रूप से युग्मकों में जाते हैं और अपने आप को प्रकट करते हैं। उदाहरण के लिए, द्विसंकर क्रॉस की दूसरी पीढ़ी की संतानों में सभी कारकों के गुण अलग-अलग दिखाई देते है। पर पहली पीढ़ी में अपने प्रभावी गुण ही प्रकट करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions