Doubtnut Promotions Sticky

औद्योगिक क्रांति के समय कृषि क्षेत्र में हुए परिवर्तन के बारे में व्याख्या करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

औद्योगिक क्रांति के समय सबसे पहले कृषि के क्षेत्र में सुधार हुए। यह माना जाता है कि कृषि के बिना औद्योगिक क्रांति संभव नहीं थी। सत्रहवीं शताब्दी तक कृषि क्षेत्र में सामान्यतः विधियाँ और उपकरण प्रयोग में लाए जाते थे जो कई शताब्दियों से प्रयोग में लाए जा रहे थे। कृषि तकनीक में परिवर्तन नहीं होने के कारण कृषिजन्य वस्तुओं की माँग राज्य की खपत से अधिक नहीं थी। लेकिन जब कारखाना प्रणाली का विस्तार हुआ, शहरों की आबादी बढ़ी तो अधिक अन्न और कारखानों के लिए अधिक कपास की माँग बढ़ी। अत: कृषि जन्य वस्तुओं की माँग की पूर्ति के लिए कृषि के क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से काम करने और कृषि उपयोगी मशीनों को बनाने की आवश्यकता अनुभव की जाने लगी। सर्वप्रथम यार्कशायर के जमींदार ‘जेथ्रोटल’ ने बीज बोने की मशीन सीड ड्रिल बनाई। जिससे बीज बोने का कार्य अधिक व्यवस्थित तथा सुचारु रूप से होने लगा। एक अंग्रेज जमींदार टाउनशैण्ड ने फसल चक्र का सिद्धांत दिया, जिसमें फसलों को अदल-बदल कर बोने से भूमि की उर्वरा शक्ति बनाई रखी जा सकती थी। अब परती छोड़ने की आवश्यकता नहीं थी तथा प्रति एकड़ फसल उत्पादन अधिक हो गया। 1770 ई० के आस-पास राबर्ट बेक बैल ने कृषि के साथ-साथ पशुपालन को एक लाभदायक व्यवसाय बना दिया। उसने भेड़ों और गायों की नस्ल सुधारने के लिए प्रयोग प्रारंभ किए। वैज्ञानिक प्रजनन पद्धति के नवीन प्रयोग से उसने पहले की अपेक्षा तिगुनी वजन की भेड़े तैयार करने में सफलता प्राप्त की। 1793 ई० में अमरीकी निवासी हिव्टन ने अनाज के भूसे से अलग करने की मशीन तथा 1834 में साइरस के एच० मैककोरमिक ने फसल काटने वाली मशीन का आविष्कार किया। कालांतर में कृषि में यंत्रीकरण बढ़ता चला गया। शक्ति से चलने वाली मशीनों के आविष्कारों ने कृषि में क्रांति ला दी।

|