Doubtnut Promotions Sticky

भारत में अपवाह तंत्र के रूप को बताइए|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

भारत के अपवाह तंत्र का नियंत्रण मुख्यत: भौगोलिक आकृतियों के द्वारा होता है| इस आधार पर भारतीय नदियों को दो मुख्य वर्गों म विभाजित किया गया है| (क)हिमालय की नदियां-हिमालय की नदियां अधिकतर बारहमासी नदियां हैं| इनमे वर्ष भर पानी रहता है हिमालय की दो मुख्य नदियां सिंधु तथा ब्रह्मपुत्र हैं| इन नदियों ने पर्वतों को काटकर गार्जो का निर्माण किया है| यह नदियां अपने साथ शिल्प एवं बालू का संवहन करती हैं| यह पूर्ण विकसित डेल्टाओं का भी निर्माण करती है| (ख)प्रायद्वीपीय नदियां- अधिकतर प्रायद्वीपीय नदियां मौसमी होती है,क्योंकि इनका प्रभाह वर्षा पर निर्भर करता है| हिमालय की नदियों की तुलना में प्रायद्वीपीय नदियों की लंबाई कम होती है| प्रायद्वीपीय नदियां पश्चिमी घाट से निकलती है तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं| सिंधु, गंगा तथा ब्रह्मपुत्र हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियां हैं| किसी नदी तथा उसकी सहायक नदियों को नदी तंत्र कहा जाता है|

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न