Doubtnut Promotions Sticky

गंगा नदी तंत्र की विशेषताएं बताइए|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

गंगा की मुख्य धारा ‘भागीरथी' गंगोत्री हिमानी से निकलती है तथा अलकनंदा उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में इससे मिलती हैं। हरिद्वार के पास गंगा पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है। गंगा की लंबाई 2,500 कि०मी० से अधिक है। हिमालय से निकलने वाली बहुत सी नदियां आकर गंगा में मिलती हैं| गंगा नदी में बाएँ तथा दाहिने किनारे की सहायक नदियों के जल से परिपूर्ण होकर गंगा पूर्व दिशा में,पश्चिम बंगाल के फरक्का तक बहती है। यह गंगा डेल्टा का सबसे उत्तरी बिंदु है। यहाँ नदी दो भागों में बँट जाती है, भागीरथी हुगली (जो इसकी एक वितरिका है) दक्षिण की तरफ बहती है|

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न