Doubtnut Promotions Sticky

पेशियों से आप क्या समझते है ? ये कितने प्रकार की होती है। रेखित पेशी व अरेखित पेशी को समझाइये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पेशियां शरीर की गति के लिए आवश्यक होती है। जो संकुचन व शिथिलल द्वारा क्रिया करती है। पेशियां तीन प्रकार की होती है।
1. रेखित 2. अरेखित 3. हृदय पेशी
1. रेखित पेशी:-रेखित पेशियों का संकुचन व शिथिलन जंतुओं की इच्छा पर निर्भर करता है, इसीलिए इसे ऐच्छिक पेशी भी कहते है। कंकाल से जुड़ी होने के कारण इसे कंकालीय पेशी भी कहते है। उदाहरण:- हाथ व पैर की पेशियां
अरेखित पेशी:-अरेखित पेशियों का संकुचन व शिथिलन जंतुओं की इच्छा पर निर्भर नहीं करता है, इसीलिए इसे अनैच्छिक पेशियां भी कहते है। इन्हें चिकनी पेशियों के नाम से भी जाना जाता है। उदाहरण:- शरीर के आंतरिक अंगों की पेशियां

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions