Doubtnut Promotions Sticky

गोदावरी नदी की विवेचना करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है। इसकी लंबाई लगभग 1,500 कि॰मी॰ है। यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिम घाट की ढालों से निकलती है। यह बहकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। प्रायद्वीपीय नदियों में इसका अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है। गोदावरी नदी महाराष्ट्र (नदी द्रोणी का 50 प्रतिशत भाग), मध्य प्रदेश, उड़ीसा तथा आंध्र प्रदेश में स्थित है। गोदावरी में अनेक सहायक नदियाँ मिलती हैं, जैसे - पूर्णा, वर्धा, प्रान्हिता, मांजरा, वेनगंगा तथा पेनगंगा।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न