Doubtnut Promotions Sticky

पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

प्रथम विश्व युद्ध में भारत प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं था, लेकिन इंगलैंड तो सीधे रूप से उस युद्ध में भाग ले रहा था। इसका असर भारत पर पड़ना स्वाभाविक था। युद्ध से होने वाले रक्षा खर्चे में हुई वृद्धि को पूरा करने के लिये इंगलैंड ने कर्ज लिये और कई टैक्स बढ़ाये। अधिक राजस्व संग्रह के उद्देश्य से सीमा शुल्क को बढ़ाया गया और आय कर को शुरु किया गया। इन सब कारणों से 1913 से 1918 के बीच अधिकतर चीजों के दाम दोगुने हो गये। कीमतें बढ़ने से आम आदमी की मुसीबतें बढ़ गई। प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने के लिए लोगों को सेना में जबरन भर्ती किया गया, जिससे ग्रामीण इलाकों में बहुत आक्रोश था।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न