Doubtnut Promotions Sticky

नमक यात्रा की चर्चा करते हुए स्पष्ट करें कि यह उपनिवेशवाद के खिलाफ प्रतिरोध का एक असरदार प्रतीक था।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

नमक यात्रा: 12 मार्च 1930 को गांधी जी दांडी मार्च या नमक आंदोलन शुरु किया। उनके साथ 78 विश्वस्त अनुयायी शामिल थे। महात्मा गांधी और उनके अनुयायी 24 दिनों तक पैदल चले और साबरमती से दांडी तक की 240 मील की दूरी तय की। रास्ते में कई अन्य लोग उनके साथ हो लिए। 6 अप्रैल 1930 को गाँधीजी ने मुट्ठी भर नमक उठाकर प्रतीकात्मक रूप से इस कानून को तोड़ा। नमक एक शक्तिशाली प्रतीक था जिसे हर व्यक्ति से जोड़ा जा सकता था। नमक का इस्तेमाल हर तबके का आदमी समान रूप से करता है। ऐसा नहीं है कि अमीर आदमी अधिक नमक खायेगा और गरीब कम नमक खायेगा। किसी उद्योगपति या व्यवसायी के लिए यह उम्मीद जगती थी कि कई अन्य कर समाप्त हो सकते थे जिनसे व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। किसी आम आदमी के लिए नमक कर समाप्त होने से नमक की कीमत में गिरावट की उम्मीद जगती थी।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न