Doubtnut Promotions Sticky

गन्ने की फसल के लिये कैसी जलवायु की जरूरत होती है।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

गन्ने के उत्पादन के लिए निम्न स्थितियाँ आवश्यक मानी जाती हैं -(क) जलवायविक दशाएँ :- (i) तापमान - इसकी अच्छी उपज के लिए 25°C से 35°C का तापमान आदर्श माना जाता है। (ii) वर्षा - इसे 100 से०मी० से 150 सेंमी० के बीच वर्षा जल की आवश्यकता होती है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में सिंचाई द्वारा कृषि करना अनिवार्य होता है। (ख) मृदा :- इसकी कृषि के लिए गहरी उपजाऊ चिकनी या दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। दक्षिण भू-भाग में काली लावायुक्त मिट्टी भी इसके उत्पादन के लिए अच्छी रहती है। भारत में गन्ने के प्रमुख उत्पादक राज्य - महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार व हरियाणा भारत के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य हैं। गन्ने के प्रमुख उत्पादक देश - भारत, क्यूबा, ब्राजील, मैक्सिको, पाकिस्तान, चीन, इंडोनेशिया, थाइलैंड, आस्ट्रेलिया।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न