Doubtnut Promotions Sticky

चाय की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

चाय पेय फसल है, इसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियां निम्नांकित हैं :- (क) इसकी कृषि हेतु लेटेराइट मिट्टी वाली ढालू भूमि उत्तम होती है। (ख) इसके लिए कुशल एवं सस्ते श्रमिकों की आवश्यकता होती है। (ग) इसके लिए 20°C से 30°C तापमान आवश्यक होता है। (घ) 150 से०मी० से 200 से०मी० वार्षिक वर्षा इसके लिए उपयुक्त होती है। चाय के चार प्रमुख उत्पादक राज्य :- (क) असम, (ख) प० बंगाल, (ग) तमिलनाडु, (घ) केरल ।

|