Doubtnut Promotions Sticky

विकसित देशों में कृषि के यन्त्रीकरण के लाभों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

विकसित देशों में हरित क्रान्ति के आलोक में कृषि के यन्त्रीकरण को ग्रहण किया गया है। कृषि के यन्त्रीकरण से आशय पशु एवं मानव शक्ति के स्थान पर यन्त्रों के प्रयोग द्वारा कृषि उत्पादन से लगाया जाता है। विकसित देशों में बड़े पैमाने पर कृषि का यन्त्रीकरण किया गया है। इससे इन देशों को निम्नलिखित लाभ हुए हैं • कृषि यन्त्रीकरण के कारण विकसित देशों के कृषि उत्पादन में पर्याप्त वृद्धि हुई है। • कृषि यन्त्रीकरण के कारण विकसित देशों के उद्योगों को कच्चे माल सुलभ हो गये हैं। • कृषि उत्पादन बढ़ने से इन राष्ट्रों में प्रति व्यक्ति और राष्ट्रीय आय में अत्यधिक वृद्धि हुई है। • कृषि यन्त्रीकरण के फलस्वरूप विकसित देशों के निर्यातों में भारी वृद्धि हो गयी है।

|