Doubtnut Promotions Sticky

उदारवादी कांग्रेस की प्रमख माँगें क्या थीं?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

उदारवादी कांग्रेस की माँगें- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों एवं अन्य अवसरों पर उदारवादियों ने जो माँगें प्रस्तुत की, उनमें प्रमुख थीं – 1. प्रान्तीय तथा केन्द्रीय विधान सभाओं में निर्वाचित सदस्यों की संख्या में वृद्धि की जाए। 2. प्रशासनिक सेवाओं का भारतीयकरण किया जाए। 3. सेना के खर्चों में कमी की जाए। 4. ब्रिटिश साम्राज्य की सुरक्षा का भार भारत पर न डाला जाए। 5. कुटीर उद्योगों तथा तकनीकी शिक्षा का विस्तार किया जाए। 6. उच्च पदों पर भारतीयों की नियुक्ति की जाएँ। 7. किसानों पर से कर के बोझ कम किये जाएँ।

|