Doubtnut Promotions Sticky

ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से सूती और रेशमी कपड़े की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या किया।

लिखित उत्तर
Verified by Experts

ईस्ट इंडिया कंपनी ने सूती व रेशम से बनी चीजों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन और नियंत्रण की एक नई व्यवस्था लागू की जो इस प्रकार है :- (i) कंपनी ने कपड़ा व्यापार में सक्रिय व्यापारियों को और दलालों को खत्म करने तथा बुनकरों पर ज्यादा प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश की। कंपनी ने बुनकरों पर निगरानी रखने, माल इकट्ठा करने और कपड़ों की गुणवत्ता जांचने के लिए वेतन भोगी कर्मचारी तैनात कर दिए जिन्हें गुमाश्ता कहा जाता था। (ii) कंपनी को माल बेचने वाले बुनकरों को अन्य खरीदारों के साथ कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई। इसके लिए उन्हें की पेशगी रकम दी जाती थी। एक बार काम का ऑर्डर मिलने पर बुनकरों को कच्चा माल खरीदने के लिए ऋण दे दिया जाता था। जो कर्जा लेते थे उन्हें अपना बनाया हुआ कपड़ा भी देना पड़ता था। उसे वे किसी और व्यापारी को नहीं दे सकते थे।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न