Doubtnut Promotions Sticky

पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?

लिखित उत्तर
Verified by Experts

भारत का औद्योगिक विकास पहले विश्वयुद्ध सबसे धीमा रहा। प्रथम विश्वयुद्ध में बिल्कुल एक नई स्थिति पैदा कर दी थी। ब्रिटिश कारखाने सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए युद्ध संबंधी उत्पादन में व्यस्त थे, इसीलिए भारत में मैनचेस्टर के माल का आयात कम हो गया। भारतीय बाजारों को रातों-रात एक बहुत बड़ा स्थानीय बाजार मिल गया। युद्ध लंबा चला तो भारतीय कारखानों में भी फौज के लिए जूट की बोरियाँ, फौजियों के लिए वर्दी के कपड़े, टेंट और चमड़े के जूते, घोड़े व खच्चर की जीन तथा बहुत सारे अन्य सामान बनने लगे। नए कारखाने लगाए गए। पुराने कारखाने कई पारियों में चलने लगे। बहुत सारे नए मजदूरों को काम पर रखा गया। युद्ध के दौरान औद्योगिक उत्पादन तेजी से बढ़ा।

|
Updated on:21/07/2023

समान प्रश्न