Doubtnut Promotions Sticky

मौसम और जलवायु में अंतर को स्पष्ट करे|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

किसी स्थान का मौसम उस स्थान के तापमान, आर्द्रता, पवन दिशा और प्रवाह, वायुदाब, वर्षा आदि के तात्कालिक प्रभाव को कहते हैं जबकि किसी विस्तृत क्षेत्र के लगभग तीस वर्षों के औसत मौसम को उस स्थान की जलवायु कहते हैं। किसी स्थान का मौसम समय के साथ परिवर्तनीय होता है जबकि किसी स्थान की जलवायु लगभग स्थायी होती है।किसी स्थान के मौसम पर वहां के तापमान, आर्द्रता, वायुदाब, बादलों की स्थिति, पवन आदि का प्रभाव पड़ता है जबकि किसी स्थान की जलवायु पर इन सब चीज़ों के साथ साथ अक्षांश, सौरप्रकाश, महासागरीय धाराएं, वायुदाब पट्टियां, तूफान, ऊंचाई आदि कई अन्य चीज़ों का भी प्रभाव पड़ता है। मौसम गतिशील होता है जबकि जलवायु लगभग स्थिर होता है। यह वर्षों तक स्थिर बना रहता है। किसी स्थान का मौसम बारिश का हो सकता है गर्मी या ठंडी या तूफान का हो सकता है पर किसी स्थान की जलवायु स्थाई रूप से नम, ठंडा या गर्म हो सकता है। मौसम छोटे क्षेत्रों और छोटे कालखंडों को व्यक्त करता है जबकि जलवायु बड़े भूखंडों और बड़े कालखंडों को व्यक्त करता है। मौसम के अध्ययन को मेटेरोलॉजी कहते हैं जबकि जलवायु के अध्ययन को क्लाइमटोलॉजी कहते हैं। ईस प्रकार हम देखते हैं कि मौसम वातावरण के दैनिक परिवर्तन को कहते हैं जब्दी जलवायु उस स्थान के स्थायी मौसम को कहा जाता है। हम कह सकते हैं कि आज का मौसम बहुत ठंडा है किन्तु हम यह नहीं कह सकते हैं कि आज की जलवायु बहुत ठंडी है।

|