Doubtnut Promotions Sticky

प्राकृतिक वनस्पति एक टिप्पणी लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

प्राकृतिक वनस्पति- वनस्पति का वह भाग जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होता है और लंबे समय तक उस पर मानवीय प्रभाव नहीं पड़ता प्राकृतिक वनस्पति (अक्षत वनस्पति) कहलाता है। भारत की प्राकृतिक वनस्पति को पाँच भागों में बाँटा जाता है-1.उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन (सदाबहार वन) 2.उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन 3.कँटीले वन या झाडियां 4.पर्वतीय वन 5.मैग्रौव वन। उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन में पाये जाने वाले कुछ- साल, सागोन, बाँस, शीशम, चंदन, खैर,अर्जुन शहतूत, पीपल, नीम, आदि। पर्वतीय वनो में पाये जाने वाले कुछ वृक्ष- ओक, चेस्टनट,चीड, देवदार, सिल्वरफर। राष्ट्रीय पार्क- वह आरक्षित वन जिसमें प्राकृतिक वनस्पति, प्रकृति की सुंदरता और वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में संरक्षित रखा जाता है।

|