Doubtnut Promotions Sticky

हार्डी-वेनबर्ग साम्यावस्था की धारणाएं क्या हैं?

A

लघु समष्टि आकार, यादृच्छिक संभोग, कोई चयन नहीं, कोई प्रवास नहीं, कोई उत्परिवर्तन नहीं

B

दीर्घ समष्टि आकार, यादृच्छिक संभोग, कोई चयन नहीं, कोई प्रवास नहीं, कोई उत्परिवर्तन नहीं

C

दीर्घ समष्टि आकार, यादृच्छिक संभोग, विषमयुग्मजी की उत्तम उत्तरजीविता, कोई प्रवास नहीं, कोई उत्परिवर्तन नहीं

D

दीर्घ समष्टि आकार, यादृच्छिक संभोग, कोई चयन नहीं, प्रवासी अन्य समष्टि से प्रवेश करते हैं, कोई उत्परिवर्तन नहीं

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


हार्डी-वेनबर्ग साम्यावस्था को प्रभावित करने के लिए 5 कारकों को जाना जाता है:
1. जीन प्रवास या जीन प्रवाह - जब समष्टि का एक वर्ग किसी अन्य स्थान पर प्रवास करता है और नई समष्टि स्थापित होती है, तो मूल की जीन आवत्तियों के साथ-साथ नई समष्टि में परिवर्तन होता है। नई समष्टि में नए जीन/ युग्म विकल्पी जुड़ जाते हैं जबकि कुछ जीन/विकल्पी पुरानी समष्टि से नष्ट हो जाते हैं। यदि उपर्युक्त जीन प्रवास अनेक बार होता है, तो यह जीन प्रवाह की ओर अग्रसर होता है।
2. आनुवंशिक अपवाह- यदि यह परिवर्तन संयोगवश होता है तो आनुवंशिक अपवाह कहलाता है।
3. उत्परिवर्तन- सूक्ष्मजीवों पर प्रयोग बताते हैं कि पहले से उपस्थित लाभप्रद उत्परिवर्तन जीवों को चयनित होने में सहायता करते हैं और परिणाम नए फीनोटाइप में देखा जाता है। इससे कुछ पीढ़ियों बाद जाति उद्भवन होता हैं।
4. आनुवंशिक पुनर्योजन - ये युग्मकजनन के समय होता हैं।
5. प्राकृतिक चयन - इस प्रक्रम में, अधिक जीवन सम वंशागत विविधता को जनन के अधिक अवसर मिलते है और संताने अधिक संख्या में उत्पन्न होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions