Doubtnut Promotions Sticky

पर्वतीय वन का संक्षिप्त में वर्णन करें|

लिखित उत्तर
Verified by Experts

पर्वतीय क्षेत्रों में पाये जाने वाले वन को पर्वतीय वन कहते हैं। इस प्रकार के वन में अलग-अलग ऊँचाइयों पर अलग-अलग किस्म की वनस्पति पाई जाती है।1000 से 2000 मीटर की ऊँचाई पर आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन पाये जाते हैं। इस प्रकार के वन में चौड़ी पत्ती वाले ओक और चेस्टनट जैसे वृक्षों की भरमार होती है।1500 से 3000 मीटर की ऊँचाई पर शीतोष्ण कटिबंधीय वन पाये जाते हैं। इस वन में शंकु के आकार के पेड़ पाये जाते हैं, जैसे पाइन, देवदार, सिल्वर फर, स्प्रूश और सीडर, आदि। 3600 मीटर से अधिक ऊँचाई पर एल्पाइन वनस्पति पाई जाती है।सिल्वर फर, पाइन, जूनिपर और बर्च ऐसी वनस्पति के उदाहरण हैं|

|